Workshop on Say no to Plastic by Chintan NGO 18.11.2019


    wsntpcn19images/events/2019/wsntpcn19/IMG-20191117-WA0028.webp
  • images/events/2019/wsntpcn19/IMG_20191115_092529.webp
  • images/events/2019/wsntpcn19/IMG_20191115_102028.webp
  • images/events/2019/wsntpcn19/IMG_20191115_102823.webp

"एक ही संकल्प हमारा पॉलीथिन हटाना लक्ष्य हमारा" इसी संकल्प के साथ एक पहल पाठशाला, दयालबाग, आगरा में say no to plastic पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चिंतन फाउंडेशन से मुख्य वक्ता श्रीमती मधु भटनागर ने प्लास्टिक को इस्तेमाल करने से हो रहे नुकसान के बारे में बताया। पॉलिथीन और प्लास्टिक गाँव से लेकर शहर तक लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। शहर का ड्रेनेज सिस्टम अक्सर पॉलिथीन से भरा मिलता है। इसके चलते नालियाँ और नाले जाम हो जाते हैं। प्लास्टिक के गिलासों में चाय या फिर गर्म दूध का सेवन करने से उसका केमिकल लोगों के पेट में चला जाता है। पॉलिथीन का बढ़ता हुआ उपयोग न केवल वर्तमान के लिये बल्कि भविष्य के लिये भी खतरनाक होता जा रहा है। इस कार्यशाला में एक पहल पाठशाला के सभी छात्र - छात्राओं एवं शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भाग लिया और प्लास्टिक इस्तेमाल ना करने की प्रतिज्ञा ली। छात्र - छात्राओं ने विद्यालय परिसर को भी प्लास्टिक मुक्त करने की जिम्मेदारी ली। चिंतन फाउंडेशन से डॉ. योगिता नारंग ने बताया कि single use plastic जैसे - गिलास, पैकिंग पेपर, बोतल, पॉलीथिन का उपयोग ना करें, इनसे घातक बीमारियाँ हो सकती हैं। एक पहल परिवार की ओर से इस कार्यशाला को आयोजित करने के लिए श्रीमती मधु भटनागर व डॉ. योगिता नारंग जी का हार्दिक आभार ।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved